Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस विधायकों ने मनाया विधायक अंबा प्रसाद का जन्मदिन

कांग्रेस विधायकों ने मनाया विधायक अंबा प्रसाद का जन्मदिन

बड़कागांव : बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का जन्मदिन है। रांची परिषदन में कांग्रेस विधायकों ने विधायक अंबा प्रसाद का जन्मदिन मनाया। इस दौरान अंबा प्रसाद के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी मौजूद रहे। विधायक अंबा प्रसाद ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से आशीर्वाद लिया तथा सभी को केक भी खिलाया। विधायक अंबा प्रसाद ने सभी साथी विधायकों का आभार व्यक्त किया।

मौके पर विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह, उमाशंकर यादव, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडे सिंह, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सोनाराम सिंकु, भुषण बाड़ा, राजेश कचछप मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular