Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भ19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड ने जीते दो स्वर्ण...

19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड ने जीते दो स्वर्ण और दो रजत पदक

रांची : भारतीय एथलेटिक्स संघ और गुजरात एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में संपन्न 19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन झारखंड ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।

बालक अंडर 16 वर्ग में गुमला के अनुज बाखला ने 10.96 से. के साथ 80 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक जीता।वहीं पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु कुमार सिंह ने ऊंची कूद में 1.85 मीटर कर जंप के साथ स्वर्ण पदक जीता।जामताड़ा जिला की सविता मुर्मू ने बालिका अंडर 16 वर्ग में 10 मीटर एप्रोच जेवलिन थ्रो में 39.27 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। अंडर 16 वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के राहुल बोबोंगा ने 5 मीटर एप्रोच लंबी कूद में 4.55 मीटर के साथ रजत जीता। पहले दिन रांची के रिशु राज ने बालक अंडर 14 वर्ष वर्ग में 2668 अंकों के साथ ट्राईथलोंन ग्रुप बी में कांस्य जीता था। बता दें इस प्रतियोगिता में देश भर से कुल 616 जिलों के 5500 से अधिक एथलीट भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular