Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री 20 फरवरी को कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री 20 फरवरी को कवर्धा केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 फरवरी को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। केन्द्रीय विद्यालय भवन एवं कर्मचारी आवासीय भवन सहित अन्य निर्माण कार्याें की लागत 20.56 करोड़ रुपये बताई गई है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने केन्द्रीय विद्यालय भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर महोबे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से कबीरधाम जिले के केन्द्रीय विद्यालय का नया संयुक्त परिसर निर्माण पूरा हो पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular