झारखंड में चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद अंतिम समय में मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के बाद लातेहार JMM के असंतुष्ट विधायक बैजनाथ राम अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की| इस बैठक में एससी समाज से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को लेकर रोस व्यक्त की गई है|
बैठक में शामिल लातेहार विधायक ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष के विषय में हम इसी समाज के समर्थकों के साथ बैठकर विचार विमर्श किया मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से हमारी बात हो रही है| दिल्ली से लौट के बाद इस विषय पर उनके निर्णय का इंतजार होगा| उन्होंने भरोसा दिलाया है कि आपको मंत्री पद की शपथ निश्चित रूप से दिलाई जाएगी कभी-कभी राजनीतिक दबाव के कारण कुछ निर्णय में परिवर्तन आता है|
वहीं कांग्रेस के नाराज विधायकों के विषय में कहा कि कांग्रेस के आला कमान का काम है कि वह अपने नाराज विधायकों को कैसे मनाए|