गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह और भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल रांची के संयुक्त सौजन्य से शनिवार को भंडारीडीह रोड स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल में एक दिवसीय निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रांची से आए डॉक्टर की टीम द्वारा हृदय एवं सांस रोग से संबंधित निशुल्क जांच किया गया। मेडिका हॉस्पिटल से आए कार्डियोलॉजीस्ट डॉ रोहित कुमार और पुलमोंलॉजीस्ट डॉ योगेश जैन के द्वारा मरीजों का ECG, LUNG TEST, BLOOD SUGAR और BLOOD PRESSURE की जाँच की गई। शिविर दौरान 60 मरीजों का निशुल्क सफलता पूर्वक जाँच किया गया। इस बाबत रोटरी के प्रेसिडेंट मनीष तर्वे ने बताया की इस एकदिवसीय निशुल्क कैंप में कई मरीजों का निशुल्क जांच और इलाज किया गया और उन्हें उचित परामर्श डॉक्टर के द्वारा दिया गया। इन्होंने कहा कि रोटरी इस तरह के कार्य के लिए तत्पर रहती है और आगे भी रहेगी। मौके पर आशीष तरवे कैंप चेयरमेन नीरज शर्मा विकास बसईवाला सहित काफ़ी संख्या मे रोटरियन मौजूद थे।