Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची के डीडीसी ने एसवीईईपी की बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के...

रांची के डीडीसी ने एसवीईईपी की बैठक में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए दिए दिशा-निर्देश

रांची : रांची के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) दिनेश कुमार यादव ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता (एसवीईईपी) की बैठक की। इस दौरान डीसीसी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।

डीडीसी ने निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व चुनावी गतिविधियों पर कार्य करते हुए मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरुकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाएं। इससे मतदान के प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनावी पाठशाला चलाते हुए विद्यालय, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, ग्राम पंचायत, गांव वालों, यंग वोटर को जागरूक करें।

डीडीसी ने कहा कि सभी योग्य मतदाता मतदान आवश्यक रूप से करें। वोटर को जोड़ने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मतदान करने के लिए अपना संदेश दें। साथ भी अन्य साधनों जैसे- पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक करें। साथ ही कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बूथ महत्वपूर्ण है। हर बूथ के लिए योजना बनाएं और यूनिक पोलिंग स्टेशन बनाएं, जो थीम के अनुसार बनें।

डीडीसी ने एसवीईईपी से जुड़े सभी अधिकारियों-पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि एसवीईईपी एक्शन प्लान बनाकर मतदाता जागरुकता को लेकर क्या-क्या एक्टिविटी करनी है, इसको लेकर एक्टिविटी कैलेंडर बना कर जल्द से जल्द कार्यक्रम चलाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular