राँची : ईडी के समन पर बिनोद सिंह आज ईडी दफ्तर पहुंच चुके है. बिनोद सिंह से आज ईडी की पूछताछ अहम मानी जा रही है. बता दें कि बिनोद सिंह हेमंत सोरेन के काफी करीबी है और दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी है और यही वजह है की बिनोद सिंह सीधे हेमंत सोरेन से कनेक्ट थे.
हेमंत के पर्सनल मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कुछ बात की और इशारा करते है. जिसमें बिनोद सिंह अधिकारियों के बीच ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए भी मैसेज करते थे तो वही व्यवसायियों से भी मीटिंग कराने को लेकर भी बाते करते थे वही इसके साथ सरकार दस्तावेजो भी मैसेज के जरिए इधर से उधर गए हुए है।
इसके साथ ही 13 फरवरी को हुई छापेमारी में भी कई अहम जानकारियां ईडी को मिली है जिस कारण न सिर्फ बिनोद सिंह बल्कि हेमंत सोरेन की भी मुश्किल बढ़ सकती है. वहीं ईडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी होने वाली है. पेशी होने से पहले उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उनसे मुलाकात करने ईडी दफ्तर पहुंची.
