Ranchi: जमीन घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लगातार 13 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद गुरुवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया.
इससे पहले ईडी कोर्ट ने दो बार पांच-पांच दिन एवं एक बार तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हेमंत को ईडी को सौप था. हेमंत की कोर्ट में पेशी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. कोर्ट में हेमंत सोरेन की आर से राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा. आवश्यक कार्रवाई के बाद हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया. 22 फरवरी को उनकी अगली पेशी होगी.
