Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भसुकमा जिले से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने छोड़ा

सुकमा जिले से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने छोड़ा

सुकमा/रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जगरगुंडा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है।अगवा एक ग्रामीण ने अपने पिता को दूसरे नंबर से फोन कर अपने पिता से की बात कर कहा कि मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि बीते 11 जनवरी को बीजापुर और सुकमा का सरहदी इलाका के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के सिंगराम गांव से नक्सली ,नल जल मिशन योजना के तहत कार्य कर रहे गांव से 4 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। इनमें से तीन मजदूर थे और एक ठेकेदार था।नक्सली ठेकेदार की जेसीबी भी साथ ले गए थे। जिस गांव से चारों को अगवा किया गया था वह घोर नक्सली प्रभावित क्षेत्र है।

RELATED ARTICLES

Most Popular