मजदूर संघ के अध्यक्ष ने कहा दो
पाटों के बीच पिस रहे ढीबरा मजदूर
कोडरमा: ढीबरा मजदूर संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना के दूसरे दिन मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार है जिसमें जे एम एम और कांग्रेस शामिल है इसके वजह से पिछले दिनों बने ढिबरा पर कानून को अबतक लागू नहीं कराया जा सका है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भी ढिबरा मजदूरों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया गया था।
जिसके बाद धरना में कई नेता शामिल हुए थे। उस धरने में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के द्वारा ढीबरा पर कानून बनाने को लेकर आश्वाशन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया था। ढीबरा पर कानून तो बना लेकिन अबतक लागू नहीं हो पाया। कृष्णा सिंह ने प्रशासन को कोसते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा ढीबरा मजदूरों को इस तरह से व्यवहार किया जाता है कि जैसे वह बहुत बड़ा अपराधी हो। आंदोलन की अगली रणनीति के तहत उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। मौके पर सैकड़ों ढिबरा मजदूर मौजूद थे।
जिले भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदले मौसम के दौरान बारिश भी हुई। उसके बाद भी ढिबरा मजदूर अपनी पेट को भूख मिटाने को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं।
