रांची : रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोब के असर के कारण से मौसमी गतिविधियां में थोड़ा बदलाव होने से 12 फरवरी के देर शाम से 15 फरवरी तक झारखंड राज्य में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है वसंत पंचमी का त्यौहार के साथ वैलेंटाइन डे के दिन बारिश की होगी फुहार.
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि 13 फरवरी और 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोब असर व्यापक रहेगा एवं झारखंड के कई हिस्सों में यह दो दिन हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी.
वही रांची मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी के अनुसार 13 फरवरी को उत्तर पश्चिमी भाग गढ़वा पलामू चतरा लातेहार के साथ रांची हजारीबाग गुमला कोडरमा में हल्की ओलावृष्टि की संभावना है साथ ही गर्जन और वर्जपात भी होने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोब आंशिक असर के कारण मौसम में बदलाव 15 फरवरी तक रहेगा 13 और 14 फरवरी को तापमान मैं गिरावट के कारण हल्की ठंड होगी और 16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक मौसम फिर शुष्क हो जाएगा
