Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भभारतीय जनता पार्टी ने लाभार्थी संपर्क अभियान के लिए की बैठक

भारतीय जनता पार्टी ने लाभार्थी संपर्क अभियान के लिए की बैठक

रांची : भारतीय जनता पार्टी राज्य भर में लाभार्थी संपर्क अभियान मार्च महीने में शुरू करने जा रही है।

इस सिलसिले में आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद सह अभियान प्रभारी बाबूराम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सह अभियान के संयोजक राकेश प्रसाद, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और विधायक दल के नेता अमर कुमार बावरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे । बाद में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के विधायक दल के नेता अमर कुमार बावरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। देशभर में 7 करोड लोग ऐसे हैं जिन्होंने सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाया है जबकि झारखंड में 22 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने केंद्र की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया है।

पार्टी ने तय किया है कि सभी लाभार्थियों के घर तक पहुंचकर एक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लाभार्थियों को बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किस तरह से देश विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। अमर कुमार बावरी ने कहा कि संपर्क अभियान के दौरान लोगों से अपील किया जाएगा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान वह अपना मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दें ताकि 400 से अधिक सिम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आए।

अमर कुमार बावरी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular