Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में सखी मंडल की दीदियों के महासम्मेलन में जुटी 30 हजार...

रांची में सखी मंडल की दीदियों के महासम्मेलन में जुटी 30 हजार महिलाएं

रांची  : रांची के मोरहाबादी मैदान में महिला दीदियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें लगभग 30 हजार महिलाओं के शामिल हुए.

सखी मंडल दीदियों का आज राज्य स्तरीय एक्सपोजर और क्षमता संवर्धन शिविर का आयोजन किया गया . इसमें राज्यभर से सखी मंडल की दीदी जुड़े. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल होंगे.

विदित हो की रांची के मोरहाबादी मैदान में ग्रामीण विकास विभाग ने इस महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अलावा मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए. महिला सम्मेलन को लेकर विभाग की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई हैं. इस शिविर का उद्देश्य महिला दीदियों के एक्सपोजर और क्षमता में बढ़ोतरी करना है.

विदित हो कि इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न प्रमंडल से महिला दीदी ऑनलाइन भी जुड़े. इसके लिए प्रमंडलस्तर भी तैयारी की गई है.इस दौरान सीएम चंपई सोरेन सभी महिला दीदियों को संबोधित किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular