गिरिडीह :भाजपा के गाँव चलो अभियान के तहत आज भाजपा नेत्री शालिनी बैसखियार ने बूथ नम्बर 112 एवम् 113 गायत्री मंदिर रोड, महावीर गली एवम् जयराम नगर में भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया | केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करके उनसे फीडबैक लिया| युवाओं, महिलाओं एवम् नवमतदाताओं से भी मिलकर उनसे मोदी के कार्यकाल के संबंध में बातचीत किया | इलाक़े के मंदिरों में भी दर्शन कर मोदी सरकार के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया | और मतदाताओं से यह अपील किया कि जो राम को लाये हैं हम उनको लेंगे 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनायेंगे।साथ ही कमल फूल बनाकर दीवार लेखन भी किया। प्रवास के दौरान भ्रमण में वरिष्ठ भाजपा नेता पवन शर्मा, भाजपा नेत्री मीना गुप्ता, बूथ अध्यक्ष मनीष राम, बूथ अध्यक्ष शैलेश कुमार, गणेश रजक, वीरेंद्र रजक आदि कई स्थानीय लोग साथ रहे।