गिरिडीह :भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी अभियान गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को नगर मंडल के वार्ड नंबर 2 कल्याणडीह ओर आसपास के गांव का दौरा किया गया। इसकी अगुवाई गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने किया। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान यहां के ग्रामीणों से वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में लाभुकों से जानकारी ली गई। जहां सभी लाभ ले रहे लाभुकों ने बड़े जोश के साथ एक स्वर में केंद्र सरकार के मिल रहे योजनाओं का नाम लेते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान युवा,नौजवान,महिलाएं, एवम बुजुर्गों ने एक एक बार फिर भाजपा का समर्थन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कही। निवर्तमान विधायक ने केन्द्र सरकार के दस साल के कार्यकाल की उप्लब्धियो के बारे में विस्तार पूर्वक लोगो को बताया। प्रावस कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह,दीपक साह, पंकज कंधवे,दीपक स्वर्णकार,प्रकाश साहू,संजय साहू,धर्मेंद्र साहू,दयालु साव,बबलू साव,गोबिंद तुरी,बीरेंद्र वर्मा, सुरेश सिन्हा,प्रकाश राम,मुकेश चंद्रवंसी,मुकेश साव,गौतम सोनी,गौतम सागर रवानी,प्रकाश भुइयाँ,गौरी शंकर साहू,सीताराम सिंह,दुखी रवानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।