गिरिडीह :भंडारीडीह रोड स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निशुल्क ईएनटी रोग का इलाज और सर्जरी कैंप का उद्घाटन शनिवार को किया गया। 10 से 12 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय निशुल्क शिविर का उद्घाटन रोटेरियन एसपी बगेडिया ने विधिवत रूप से किया। पहले दिन काफी संख्या में नाक कान और गला से संबंधित मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। साथ ही दवाई भी दी गई। कोलकाता के प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन राय चौधरी ने अपनी टीम के साथ अपनी सेवा दी और अगले दो दिनों तक भी देंगे। तीन दिवसीय शिविर के दौरान 300 से अधिक मरीजों का इलाज और ऑपरेशन किया जाएगा। बताया गया कि रोटरी गिरिडीह की ओर से हर साल इस तरह के कैंप आयोजित कर फ्री में लोगों को सेवा दी जाती है। मुफ्त में उपचार के साथ-साथ ऑपरेशन किया जाएगा और दवाई भी दी जाएगी इस। शिविर के सफल आयोजन को लेकर रोटरी गिरिडीह के प्रेसिडेंट मनीष तर्वे सचिव आशीष तर्वे प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित तुलसियान अभिषेक जैन,अंशुल जैन मीडिया चैयरमेन विकास बसईवाला लगे हुए है।