Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भपुलिस अधीक्षक पुलिस ने अधिकारियों के साथ बैठक की

पुलिस अधीक्षक पुलिस ने अधिकारियों के साथ बैठक की

गिरिडीह : पपरवाटांड स्थित कार्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में नए पुलिस उपाधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु उपाधीक्षक मौजूद थे। इस दौरान एसपी ने अपराध पर कैसे नियंत्रण किया जाए, विधि व्यवस्था बना रहें, अपराध पर नियंत्रण हो इसके बारे में जानकारियां दी उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य कर्तव्य लॉ एंड ऑर्डर बना के रखना और अपराध पर अंकुश लगाना है। इस दिशा में सभी को काम करना है। कोई भी सूरत पर अपराध को बढ़ने नहीं देना है। यदि कोई घटना घटती है तो उसे नियंत्रित करने और माहौल बिगाड़ने वालों को जल्द से जल्द पकड़ने की भी जानकारी दी। साथ ही जितने भी थाने में लम्बित कांड है उसका उद्भेदन करते हुए उसमें शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अगामी सरस्वती पूजा को लेकर भी चर्चा की गई। पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियो को कई दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular