गिरिडीह : सदर प्रखंड मुखिया संघ की एक बैठक शनिवार को गिरिडीह प्रखंड सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शब्बीर आलम ने किया। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए नाराजगी व्यक्ति की गई इस दौरान कहा गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह सभी प्रखंड के मुखिया और पंचायत सभी प्रखंड के मुखिया और प्रखंड कर्मियों के साथ गलत तरीके से व्यवहार कर रहे हैं।
बीडीओ अपनी अकड़ दिखाते हुए मुखिया को दर किनार करने का काम किया है। कहा गया की मुखियाओं के साथ बीडीओ अभद्र व्यवहार तथा मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसको लेकर प्रखंड के सभी मुखियाओं में रोष है। कहा गया की प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह द्वारा मंगरोडिह मुखिया आशा देवी का अवैध तरीके से उसके सभी शक्तियों का जब्त कर लिया गया है। उसे ग्राम सभा करने से रोका गया, जबकि जिला और राज्य से कोई चिट्ठी उसके वित्तीय शक्ति को जब्त करने का आदेश निकाला गया है।
इन सभी मामले को लेकर गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ पत्र के माध्यम से उपायुक्त, उप विकास आयुक्त,जिला पंचायती राज़ पदाधिकारी गिरिडीह को अवगत कराएंगे अगर प्रखंड विकास पदाधिकारी,गिरिडीह अपना कार्यशैली को सुधार नहीं करते हैं,तो मुखिया संघ उनके स्थानांतरण के लिए संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
संघ के ज़िला अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा की पंचायत सचिव और अन्य कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी मुखिया से बिना संपर्क स्थापित किए कार्य करने का आदेश देते हैं। बीडीओ कहते है की मुखिया पंचायत का कोई नहीं होता है बल्कि मुखिया के बिना पंचायत का विकास संभव ही नहीं है। बीडीओ के इस तरह के व्यवहार से हम सभी मुखियाओं को ठेस पहुंची है। कहां की यदि जल्द से जल्द अपने कार्यशैली में बीडीओ सुधार नहीं करते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में शिवनाथ साव,बीरबल मंडल,रविंद्र मंडल, आशा देवी,माधुरी देवी,चंपा देवी,सावित्री देवी,कंचन देवी, मुन्नालाल साव, मेघलाल दास आदि सभी मुखिया उपस्थित थे।
