Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भट्रेन से कटकर झारखंड के बुनकर की मौत

ट्रेन से कटकर झारखंड के बुनकर की मौत

मीरजापुर : विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर में शुक्रवार की रात एक बुनकर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह कालीन कारखाने में काम करता था। झारखंड के गढ़वा जनपद के मिराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी हजरत अंसारी पुत्र जसमुद्दीन अंसारी एक कालीन कारखाने में काम करता था।

शुक्रवार की रात वह साथियों के साथ सामान लेने बाजार जा रहा था। संकठा देवी मंदिर के सामने नई रेल पटरी को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

RELATED ARTICLES

Most Popular