Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड मजदूर मोर्चा ने थाली बजाकर दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन...

झारखंड मजदूर मोर्चा ने थाली बजाकर दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

गिरिडीह : झारखंड मजदूर मोर्चा के बैनर तले शनिवार को सैकड़ो महिला कर्मी झण्डा मैदान में एकजुट होकर थाली बजाकर दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन की। जिसके बाद शहरी क्षेत्र में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आंगनबाड़ी स्वास्थ्य सहिया जल सहिया और पोषण सखी ने सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए थाली बजाकर सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर आवाज़ बुलंद की।

रैली में कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक सिंह भी शामिल हुए। इन्होंने कहा की आंगनबाड़ी स्वास्थ्य सहिया जलसहिया और पोषण सखी के साथ राज्य सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। कहां की सभी महिलाएं 2 सूत्री मांगों को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन कर रही है। इन दो मांगों में पहला न्यूनतम मजदूरी आधार पर मानदेय का भुगतान करने ओर जितने में भी महिला कर्मियों को छत में किया गया है उसे विभाग फिर से सेवा पर रखने का काम करें। अशोक सिंह ने कहा की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने आश्वासन देकर महिला कर्मियों को धोखा देने का काम किया। वर्तमान राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मांग करते है की इन महिलाओं के दोनों सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें।

मौके पर प्रदेश महासचिव प्रमिला कुमारी ने कहीं की राज्य सरकार से हम लोगों को आश्वासन देते हुए आ रही है लेकिन हम लोगों के हित में एक भी कार्य नहीं कर रही है सरकार से मांग करते हैं की हम लोगों की मांगों को जल्द पूरा करें वरना उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर जल सहिया जिला अध्यक्ष दिव्या देवी रीता दास ज्योति दास रजिया खातून प्रमिला देवी शहनाज प्रवीन ऊषा कुमारी सरिता कुमारी समेत सभी प्रखंडों के दर्जनों महिला कर्मी उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular