Homeखबर स्तम्भसदरअस्पताल रांची के ऑडिटोरियम में फाइलेरिया उन्मोलन कार्यक्रम का उदघाटन किया गया
सदरअस्पताल रांची के ऑडिटोरियम में फाइलेरिया उन्मोलन कार्यक्रम का उदघाटन किया गया
रांची : सदर अस्पताल रांची के ऑडिटोरियम में फाइलेरिया उन्मोलन कार्यक्रम का उदघाटन किया गया | जहां प्रबंधन के लोगों द्वारा मरीजों को प्रशिक्षण भी दिया गया | बता दें की फाइलेरिया रोधी दवा वर्ष में एक बार लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खिलाई जाती है| जिसके तहत इस बार भी लोगों को वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम झारखंड सरकार ,जिला स्वास्थ्य समिति रांची के द्वारा 10 फरवरी 2024 को बूत पर और 11 से 25 फरवरी 2024 तक लोगों को घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी |
वही मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हम लोगों को लगभग 25 लाख लोगों को 15 दिनों में यह दावा खिलानी है| अगर इसी तरह 5 साल तक हम लोग जरूरतमंदों को दवा खिलाते रहे तो यह बीमारी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी|

जानकारी के लिए बता दें कि फाइलेरिया रोग मच्छरों द्वारा फैलता है, खासकर परजीवी क्यूलैक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर गंदगी वालों जगहों में सबसे अधिक पाया जाता है। जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रस्त व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है। फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है | तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते हैं। लेकिन, ज्यादातर संक्रमण अज्ञात या मौन रहते हैं और लंबे समय बाद इनका पता चल पाता है। इसलिए इसकी रोकथाम बहुत ही आवश्यक है।