Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भमोदीजी के नेतृत्व में अब सशक्त भारत का निर्माणः भाजपा

मोदीजी के नेतृत्व में अब सशक्त भारत का निर्माणः भाजपा

Ranchi: प्रदेश भाजपा ने 2004-14 के दौरान देश की इकोनॉमी को खोखला करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया. प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2004-14 के दरम्यान देश में कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार रही. इस दौरान सोनिया गांधी सुपर पीएम रहीं और देश की इकोनॉमी को खोखला कर दिया गया.

2जी, कॉमनवेल्थ गेम्स, कैश फॉर वोट, लैंड स्कैम, शारदा चिट फंड घोटाला जैसे घोटालों की लंबी फेहरिस्त सामने आयी. संसाधनों की लूट हुई. तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने इस पर आंखें बंद रखीं. जब मोदीजी ने 2014 में देश की सत्ता संभाली, उस समय जर्जर इकोनॉमी व्यवस्था के साथ देश मिला. सरकार उसी समय चाहती तो श्वेत पत्र ला सकती थी पर इससे देश का आर्थिक खोखलापन देश के सामने जाहिर होता.

अब 10 सालों बाद (2024) केंद्र के स्तर से श्वेत पत्र लाया गया है जिससे पता लगता है कि देश सुरक्षित हाथों में है. अर्थव्यवस्था का कायापलट हुआ है. देश की इकोनॉमी बेहतर और तेजी से गतिशील हुई है. मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश प्रवक्ता अनिमेश कुमार, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular