Thursday, March 12, 2026
Homeखबर स्तम्भएचएससीएल के क्वार्टर में रह रहे लोगों ने किया विरोध

एचएससीएल के क्वार्टर में रह रहे लोगों ने किया विरोध

बोकारो : कैंप दो के समीप नया मोड़ -चास मुख्य मार्ग किनारे अवस्थित एचएससीएल एवं बीएसएल के लगभग एक सौ घरों को चार दिनों के अंदर खाली करने का निर्देश बोकारो स्टील प्रबंधन ने दिया है।

मालूम हो कि यह करवाई एयरपोर्ट विस्तारीकरण के नाम पर की जा रही है। प्रबंधन ने होमगार्ड सिक्युरिटी को भेजकर नोटिस भी चिपकाया है, जिसका एचएससीएल के क्वार्टर में रह रहे लोगों ने विरोध किया है।विरोध कर रहे लोगो का कहना है कि हम एचएससीएल के कॉलोनी में रहते हैं यदि बीएसएल को खाली कराना है तो उन्हें नोटिस एचएससीएल प्रबंधन को देना चाहिए ताकि एचएससीएल हमे दूसरे आवास का आवंटन हटाने के पहले कर सके। लोगों ने कहा कि हम आवंटन की राशि जमा किए हैं,हमारे बच्चों के फाइनल परीक्षा का वक्त है,ऐसे में हम कहां जायेंगे? कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने कहा कि हमारी जब तक व्यवस्था नहीं कराई जायेगी तब तक हम खाली नहीं करवाएंगे,चाहे हमारी जान क्यों न चली जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular