Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भदेवघर एम्स विस्थापित ने दिया एम्स गेट पर धरना

देवघर एम्स विस्थापित ने दिया एम्स गेट पर धरना

देवघर:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर देवीपुर एम्स के जिला इंटक जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा के नेतृत्व में विस्थापितों को एम्स में हक और अधिकार दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया.

मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि एम्स में व्यापक भ्रष्टाचार और अव्यवस्था व्याप्त है जिसके कारण एम्स के स्थापितों को हक और अधिकार नहीं मिल रहा है इसमें एम्स के निर्देशक का भी कहीं ना कहीं संलिप्ता है जिसके कारण बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जिसे इंटक बर्दाश्त नहीं करेगी जरूरत पड़ी तो उग्र से उग्र आंदोलन करेगी मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष अजय कुमार सहित एम्स के विस्थापित ग्रामीण उपस्थित है .

RELATED ARTICLES

Most Popular