रांची : राजधानी रांची के प्रेस क्लब सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के द्वारा आगामी कार्यक्रमों एवं झारखंड में व्याप्त विभिन्न शैक्षिक समस्याओं के परिदृश्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री ने संबोधित किया.
प्रेस वार्ता के माध्यम से राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड प्रदेश की शिक्षा प्रणाली एवं शैक्षणिक व्यवस्था में काफी त्रुटियां देखी जा रही है. चाहे वह नियुक्ति का मामला हो या फिर शैक्षणिक व्यवस्था राज्य सरकार शैक्षणिक विषय पर ध्यान केंद्रित करता नहीं दिखता और राज्य के छात्र-छात्राओं को सुलभ शिक्षा व्यवस्था देने में असमर्थ है साथ ही कुलपति की नियुक्ति एवं शैक्षणिक कार्य प्रणाली विषयों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजधानी रांची के राज भवन के पास आगामी 19 फरवरी को एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है.
