Saturday, February 21, 2026
Homeखबर स्तम्भहेमंत सोरेन की रिमांड अवधि 5 दिन और बढ़ी

हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि 5 दिन और बढ़ी

रांची: जमीन घोटाला मामले में पीएमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि को 5 दिन और बढ़ा दिया है।

जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि आज खत्म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें रांची स्थित प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट, पीएमएलए कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में पेशी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के विशेष लोक अभियोजक शिवकुमार ने आग्रह किया कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई और बिंदुओं पर पूछताछ करनी है। इसलिए रिमांड अवधि को बढ़ाने की अनुमति दी जाए। जबकि हेमंत सोरेन का पक्ष रख रहे अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस और दलील के बाद पीएमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि को 5 दिन बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular