झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11:07 बजे शुरू हुई। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है। आज हमारी बारी है तो कल किसी और की बारी होगी। हेमंत सरकार के पास बहुमत था। सरकार बहुत बढ़िया चल रही थी। शिबू सोरेन और उनके परिवार के प्रति व्यक्तिगत द्वेष की भावना से हेमंत सरकार गिराई गयी है। इससे राज्य के आदिवासी जनमानस की भावना को ठेस पहुंचा है।
