राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा एक्सप्रेस वार्ता आयोजित की गई | एवं इस वार्ता के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पूरे परिवार पर जमीन घोटाले मामले में लगातार संलिपिता की कड़ी में एक और नया खुलासा सहित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में हुए गड़बड़ी मामले में सीबीआई जांच की बात कही |
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस के शुरुआत में एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए कहा कि इस जारी वीडियो क्लिप में साफ पता चल रहा है | कि जो भी वीडियो क्लिप में बातचीत हो रही है वह जमीन संबंधित है और इस संबंधित मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम आ रहा है | और यह इस प्रकार का नया मामला नहीं है झारखंड राज्य में जमीन संबंधित मामलों में लगातार पूर्व मुख्यमंत्री का नाम सामने देखा जा सकता है| वही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के विषय में कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री राज्य के युवा और बेरोजगार युवकों के साथ लगातार छलावा का काम करती आ रही है | जिसे वर्तमान और ताजा उदाहरण है झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का प्रश्न पत्र लिक मामला |