गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने दीवार लेखन का कार्य किया। बता दे की अगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश भर में गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है इसी के निमित्त भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवाह्न पर दीवार लेखन कार्यक्रम करने को कहा गया है। इसको लेकर आज शास्त्री नगर में दीवार लेखन किया गया। इस लेखन के माध्यम से एक बार फिर से मोदी सरकार का स्लोगन लिखकर इस अभियान का सहभागी बन सुरेश साव ने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक मंडल के सभी बूथों पर दीवार लेखन होना है। श्री साव बताया कि एक बार फिर से मोदी सरकार सिर्फ भाजपा का ही नहीं अपितु देश के जन जन का नारा बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नेता कार्यकर्ताओं को कम से कम दो दीवार लेखन करना है। सुरेश साव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो बार के कार्यकाल में गरीब कल्याण के तहत गरीबों महिलाओं किसानों का बिना भेदभाव किए विकास हुआ जिसके कारण आज सभी के दिलों में प्रधानमंत्री के प्रति प्रेम देखने को मिल रहा है। इन्होंने कहा कि आज देशभर में प्रधानमंत्री के कार्यों की तारीफ हो रही है विदेश में भी भारत के नाम का डंका बज रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता का पूर्ण समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाली है। मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य अमर सिन्हा, नागेश्वर दास,ईनोद साहू, रंजीत वर्णवाल, बिट्टू कुमार, मनोज तुरी, रवि मंडल, सहित कई लोग मौजूद थे।