उत्तर प्रदेश में रविवार को आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) को बड़ी कामयाबी मिली है। ATS टीम रूस में रहकर आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा भारतीय एजेंट को गिरफ्तार किया है। यह अफसर रूस में भारतीय दूतावास में तैनात है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सतेंद्र सिवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ATS को गोपनीय स्रोतों से खुफिया जानकारी मिली थी।
सूत्रों की माने तो हापुड़ के शाहमहिउद्दीनपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है सतेंद्र सिवाल। सतेंद्र की पहचान इस जासूसी नेटवर्क में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में किया गया है। वह भारतीय दूतावास में अपने पद का फायदा उठाकर गोपनीय दस्तावेज निकाल रहा था। पैसे के लालच में आरोपी ने कथित तौर पर रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की रणनीतिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आईएसआई संचालकों को दिया है।
यूपी एटीएस को पुख्ता सबूत मिलने पर सत्येन्द्र सिवाल को एटीएस फील्ड यूनिट मेरठ पर बुलाकर पूछताछ किया और उसके द्वारा भेजी गई सूचनाओं के संबंध में जानकारी ली गई लेकिन उसने सही उत्तर नहीं दिया। गहनता से हुई पूछताछ में सत्येन्द्र ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। ज्ञाक हो कि सत्येंद्र वर्ष 2021 से मास्को, रूस स्थित भारतीय दूतावास में India based security assistant के पद पर कार्यरत है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एक पहचान पत्र और 600 रुपये बरामद किए गए हैं।
