Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भकोडरमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : साइबर अपराधियों का एक गिरोह...

कोडरमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : साइबर अपराधियों का एक गिरोह का किया भंडाफोड़

कोडरमा : पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराधियों का एक गिरोह कोडरमा थाना क्षेत्र के दुधीमाटी में सक्रिय होकर धनी फाइनेंस लिमिटेड’ से लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसों की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सूचना मिलने पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा छापेमारी करते हुए इस गिरोह के नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछ-ताछ करने पर यह बात सामने आई कि इनके द्वारा मेटा ऐड्स एप का प्रयोग कर धनी फाइनेंस लिमिटेड का फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया में डाला जाता था। जिसे देखकर लोग इनके प्रलोभन में आ जाते थे। इसके बाद इन अभियुक्तों द्वारा लोगों से लोन की स्वीकृति हेतु प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसों की ठगी की जाती थी। साथ ही इनके मोबाईल फोन की जाँच करने पर इनके मोबाईल फोन में कई सारे लोगों से पैसे ठगी करने के ठोस सबूत मिले है। इनके पास से मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, क्यु० आर०कोड स्कैनर एवं नकद राशि बरामद की गई है। इस संदर्भ में कोडरमा थाना कांड संख्या-18/24 तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफतार अभियुक्तों में कमलेश कुमार पासवान उम्र करीब 28 वर्ष पिता रामवृक्ष पासवान, ग्राम बउरी, थाना काशीचक, जिला नवादा, बिहार,ग्राम कतरीसराय, थाना कतरीसराय, जिला नालंदा बिहार निवासी 33 वर्षीय अजीत पासवान पिता विशुनदेव पासवान, ग्राम कतरीसराय, थाना कतरीसराय, जिला नालंदा बिहार निवासी 37 वर्षीय अनिल पासवान पिता अर्जुन पासवान, 35 वर्षीय पप्पु पासवान पिता स्व राम गुलाम पासवान, ग्राम पिपरापुर, थाना शारे, जिला नालंदा बिहार निवासी 25 वर्षीय भरत कुमार पिता रामप्रवेश पासवान, ग्राम बेंगलोर, थाना शुबमन्यपुरा, जिला मैसुर कर्नाटक निवासी 26 वर्षीय मुरली पिता मुनी कृष्णा, 27 वर्षीय बसत पिता राजु, 25 वर्षीय के० ज्वाइस पिता कुट्टी एवं 22 वर्षीय गुरु किर पिता मुनी कृष्णा का नाम शामिल है।

जप्त प्रदर्श 22 मोबाईल फोन, 32 सीम कार्ड,115 पीस लक्की ड्रॉ स्कैंच कुपन, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, 1,20,000 रूपए नकद।छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण पुष्कर,थाना प्रभारी कोडरमा द्वारिका राम, एस आई कुन्दन कुमार, ऋषिकेश कुमार सिन्हा, लव कुमार, कोडरमा थाना के सशस्त्र बल एवं पैथर जवान  शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular