रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में असर दिखाएगा | जिसके कारण से इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा | 5 और 6 फरवरी को झारखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है | 5 फरवरी को झारखंड के उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है | वही 6 फरवरी की बात की जाए तो झारखंड के दक्षिणी उससे सटे मध्य भाग साथ-साथ उत्तर पूर्वी भाग में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना है |