राजधानी रांची के सीपी आई कार्यालय में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में हुई। I.N.D.I.A गठबंधन के बैठक में कांग्रेस झामुमो,राजद, सीपीआई,सीपीएम,माले,मासस आप टीएमसी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से 5फरवरी को रांची के शहीद मैदान में राहुल गांधी के न्याय यात्रा में आयोजित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया ।सभी दल के लोगो ने एक स्वर में कहा कि रांची के एच इ सी में जनसैलाब होगा। सभी दल इस न्याय यात्रा में अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा की एच ई सी को बचाने के सवाल को प्राथमिकता से इस जनसभा में राहुल गांधी से उठाने की मांग करेगा। तथा इस मुद्दे को इंडिया गठबंधन जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।वहीं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा की यह न्याय यात्रा मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण पूरे देश में जागरूकता के लिए की जा रही है। वहीं राजद के अनिता यादव ने कहा की केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकने का समय आ गया है।