Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भभारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गाँधी आज देवघर पहुंचे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गाँधी आज देवघर पहुंचे

देवघर : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देवघर पहुंचे राहुल गांधी पूरे देश में राहुल गांधी भारत जोड़ों न्याय यात्रा कर रहे हैं | वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी आज 21वें दिन झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम पहुंचे| जहां उन्होंने, सबसे पहले बाबा बैधनाथ मंदिर के गर्भगृह मे पूरे वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की | पूजा करने के बाद राहुल ने बाबा मंदिर से ही अपना रोड शो शुरू कर दिया | इस से पहले राहुल का काफिला जिले के मोहनपुर मे रुका जहां कार्यकर्ताओ के लिए भोजन का इंतजाम किया गया था |और वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस प्रभारी मीर आलम प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पार्टी सीएलपी नेता और राज्य के डिप्टी सीएम आलमगीर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला |

वहीं राहुल गाँधी ने भी रोड शो के दौरान आयोजित एक नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुए | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमीरों का हितैषी करार दिया.आपको बता दें कि, राहुल गाँधी को एक झलक देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी |जिला प्रशासन पुलिस बल पूरी मुस्तादी के साथ कार्यक्रम में लगी हुई थी | देवघर उपायुक्त विशाल सागर एवं देवघर पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए थे | पुरी पुलिस बल मोहनपुर से लेकर देवघर तक तैनात थी |

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी की शाम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल का स्वागत किया। न्याय यात्रा के लिए आठ दिन राहुल झारखंड में रहेंगे और 13 जिलों का दौरा करेंगे।लगभग 45 वर्ष बाद गांधी परिवार से कोई देवघर के बाबा मंदिर में पूजा आराधना करने के लिए पहुंचा

RELATED ARTICLES

Most Popular