Homeखबर स्तम्भमहादेव दुबे को दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान विधायक निर्भय शहबादी...
महादेव दुबे को दोबारा जिला अध्यक्ष बनने पर निवर्तमान विधायक निर्भय शहबादी ने अपने आवासीय कार्यालय में किया अभिनंदन समारोह का आयोजन
गिरिडीह : भारती जनता पार्टी गिरिडीह विधान सभा की ओर से शनिवार को मकतपुर स्थित निर्वतमान विधायक निर्भय शाहबादी के आवासीय कार्यालय पर एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दूसरी बार गिरिडीह जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर महादेव दुबे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। इसके पूर्व समारोह की शुरूवात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। इसके बाद सभी भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री दुबे को बुके भेंट कर दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दिया और पार्टी में अभिनंदन किया।
समारोह की अगुवाई कर रहे निवर्तमान विधायक निर्भय शाहबादी ने बताया कि महादेव दुबे ने पार्टी के लिए तन मन धन से काम किया और पार्टी को सशक्त मजबूत और विस्तार करने में अहम भूमिका निभाए। जिसके कारण पार्टी ने इनके ऊपर एक बार फिर से विश्वास जताते हुए गिरिडीह जिला के जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया। इसके लिए भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हैं। जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने निवर्तमान विधायक के साथ-साथ गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को अभिनंदन समारोह के लिए धन्यवाद दिया। कहां की अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हम सभी तैयार हो चुके हैं। केंद्र नेतृत्व वाली मोदी सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और निश्चित ही 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी वही वही इस सामान समझ में जिला मंत्री सुभाष सिन्हा ,जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, मुकेश जालान, यदुनंदन पाठक, इंजीनियर विनय सिंह , श्याम कुमार,संजय सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा ,संगीता सेठ ,प्रोफेसर विनीता कुमारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।