Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भभाजपा के द्वारा 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान...

भाजपा के द्वारा 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान झारखंड के सभी जिलों में किया जा रहा

बोकारो : केंद्रीय नेतृत्व भाजपा द्वारा निर्धारित 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान की जिला बैठक  झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा।आज जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोकारो जिला भाजपा पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई।|

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्येक गांव,वार्ड में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय योजनाओं को लेकर घर घर जनसम्पर्क करेंगे। प्रत्येक गांव के लिए ग्राम प्रभारियों की सूची तैयार किया गया है। कार्यकर्ता इस दौरान लोगो को भाजपा से जोड़ेंगे, प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क करेंगे। हर गाँव पर दीवार लेखन कार्य करेंगे |

नियुक्त ग्राम प्रभारी उक्त गांव में प्रवास करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित 16 कार्यो को गांव में करेंगे

जिले के सभी मंडलों की गांव चलो अभियान की मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिनकी देख रेख मे मंडल पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जायेगी। 1758 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता हर घर संपर्क करेंगे ।प्रदेश द्वारा पोप्लेट ,पट्टा का वितरण करेंगे। साथ ही साथ हर बूथों पर 20 नये सदस्य बनायेगे। साथ ही साथ 11 फरवरी को सभी बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाकर कार्यक्रम का समापन होगा।

 बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, अनिल स्वर्णकार, अर्चना सिंह, लीला देवी, महामंत्री संजय त्यागी, मंत्री विक्रम पांडेय, दसरथ महतो,सुभाष महतो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पप्पू, इंद्र झा,माथुर मंडल, विनय आनंद,महेन्द्र राय,विश्वनाथ दत्ता, नीरज,अतानु चौधरी, मुकेश राय,चितरंजन साहू,फटिक दास, गिरजा देवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular