Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भधर्म परिवर्तन कर जनजाति समाज के लोगो को आरक्षण से बाहर और...

धर्म परिवर्तन कर जनजाति समाज के लोगो को आरक्षण से बाहर और डिलिस्टिंग बिल को पास करने की मांग को लेकर धरना दिया

गिरिडीह धर्म परिवर्तन कर ईसाई और मुस्लिम बन कर जनजाति समुदाय के लोगो को आरक्षण से बाहर करने समेत अन्य मांगों को लेकर गिरिडीह वनवासी केंद्र ने शनिवार को अंबेडकर चौक पे धरना दिया। इस दौरान धरने में हिंदू संगठन के नेता बिनोद केशरी, दीपक श्रीवास्तव , इंजीनियर विनय सिंह वासुदेव राम,समेत कई जनजाति समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। डीलिस्टिंग की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी धरना में बैठे हिंदू संगठन के नेताओं के साथ जनजाति समाज के लोगो ने सरकार से मांग करते हुए कहा की जो लोग ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगो से शादी कर आरक्षण का फायदा उठा रहे है उन्हे तत्काल इसका फायदा देना बंद होना चाहिए। जबकि धर्म परिवर्तन करने वाले का जाति प्रमाण पत्र भी निर्गत करना सरकार बंद करे। धरने के माध्यम से हिन्दू संगठन और जनजाति समाज के लोगो ने सरकार से मांग करते हुए कहा की 1970 से संसद में लंबित डीलिस्टिंग बिल को सरकार तुरंत पास कराए वही इस धरने में राजेश टुडू,संयोजक मोतीलाल मुर्मू ,संगठन मंत्री मदन महतो ,राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर  राजकिशोर हसदा, जिला संगठन मंत्री शिवलाल बेसरा ,रामलाल मुरमुर, सिंरु लाल हसदा, नीलकंठ मल्हा, सुरेश सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular