झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को 5 दिन के ED रिमांड पर भेज दिया गया है। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए की विशेष अदालत ने 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजा है। ज्ञात हो कि विशेष अदालत की ओर से शुक्रवार को यह आदेश दिया गया था। इससे पहले ईडी ने गुरुवार को हेमंत सोरेन को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था और पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड पर देने की मांग की थी। मामले में 1 फरवरी को करीब 2 घंटे तक दोनों ओर से बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 2 फरवरी को अदालत ने अपना फैसला सुनाया, जिसमें 5 दिनों की रिमांड के लिए मंजूरी दी गई।
बता दें कि हेमंत सोरेन को ED ने जमीन घोटाला मामले में कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी अपील किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से यह कहते हुए इनकरा कर दिया कि ये मामला रांची हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में पहले आता है। ऐसे में आपको पहले वहां जाना चाहिए।
