Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भहेमंत सोरेन फिलहाल न्यायिक हिरासत में रहेंगे, ED की रिमांड पर कल...

हेमंत सोरेन फिलहाल न्यायिक हिरासत में रहेंगे, ED की रिमांड पर कल आएगा फैसला

Jharkhand Politics : हेमंत सोरेन को ED कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेजा |जमीन घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा कल देर शाम झारखंड के मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के बाद प्रवर्तन निदेशालय की क्षेत्रीय कार्यालय में रखा गया था | आज दोपहर 2:00 के करीब क्षेत्रीय कार्यालय से निकालकर रांची सिविल कोर्ट के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े पीएमएल कोर्ट में पेशी की गई | जहां से उन्हें न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया | पीएमएलए कोर्ट में ED की टीम 10 दिनों के रिमांड पर लेने की मांग की थी |उनकी रिमांड पर फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा |फैसला ED के विशेष जज दिनेश राय ने सुनाया |

 रिमांड आदेश का ही पालन होगा इसका मतलब यह हुआ कि आज की रात हेमंत सोरेन की जेल में बीतेगी | रिमांड पिटीशन पर सुनवाई पूरी कर ली गई है पीएमएल की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है | रिमांड पिटीशन पर अदालत कल फैसला सुनाएंगे|

आपको बता दे की हेमंत सोरेन जेल जाने वाले झारखंड के पहले मुख्यमंत्री नहीं है इससे पहले भी झारखंड के तीन मुख्यमंत्री जेल जा चुके हैं | झारखंड के निर्माण के बाद से अब तक कुल 6 मुख्यमंत्री रहे हैं | जिनमें से 3 मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है | वहीं इसी के साथ तीन बार राष्ट्रपति शासन भी लागू किया जा चुका है |

जेल जाने वाले झारखंड के 3 मुख्यमंत्री

मधु कोड़ा
शिबू सोरेन
हेमंत सोरेन

RELATED ARTICLES

Most Popular