Friday, February 20, 2026
Homeखबर स्तम्भहेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झामुमो की हुई आपातकालीन बैठक पार्टी...

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झामुमो की हुई आपातकालीन बैठक पार्टी ने समर्थकों से की धैर्य व संयम बरतने की अपील

गिरिडीह: हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इंडिया गठबंधन ने झारखंड के नए सीएम के रूप में चंपई सोरेन के नाम की घोषणा भी कर दी है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पार्टी की आपातकालीन बैठक झामुमो कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक में काफी संख्या में झामुमो के  पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में उपस्थित लोगों ने झारखंड की राजनीति पर अपने-अपने विचार प्रकट किये। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने उपस्थित लोगों से संयम बरतने व कानून पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के इशारे पर ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थान काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के प्रयाप्त आंकड़े मौजूद रहने के बावजूद भी राज्यपाल की ओर से अभी तक सरकार बनाने के लिए चंपई सोरेन को न्योता नहीं दिया जाना समझ से परे है। उन्होंने कहा की जो लोग घोटालेबाज हैं, वैसे लोगों को भाजपा व एनडीए अपने साथ रखे हुए हैं। उन्होंने राज्यपाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। वही मौके पर अजीत कुमार पप्पू , शाहनवाज अंसारी, शोभा यादव, तेजलाल मंडल, हर गोरी साहू ,रॉकी सिंह, सुमित कुमार, गौरव कुमार ,अभय सिंह ,अशोक राम, राकेश रंजन, बुलंद अख्तर ,प्रमिला मेहरा सहित झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular