भाजपा प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग कमेटी की बैठक
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मत्तेनजर भारतीय जनता पार्टी झारखंड में अपने विस्तार की रूप रेखा पर काम कर रही।इस सिलसिले में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में जॉइनिंग कमेटी की बैठक हुई ।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठनमहा मंत्री कर्मवीर सिंह, जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र राय सहित प्रदेश भर के हर जिले के तीन-तीन कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग पार्टी से जुड़ना चाह रहे हैं। समाज का शिक्षक वर्ग,खेल जगत,व्यापार जगत और चिकित्सा जगत समेत प्रबुद्ध नागरिक आज के समय में स्वेच्छा से पार्टी के साथ होना चाह रहे हैं। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा में आने वाले सभी लोगों का स्वागत करना पार्टी की जिम्मेवारी है।