रामगढ़ : देश में बढ़ रही नफरत की राजनीति और अराजकता के खिलाफ और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं | यह यात्रा झारखंड में 800 किलोमीटर से अधिक होगी राहुल गांधी 8 दिनों तक झारखंड में यात्रा करेंगे | यह यात्रा 4 फरवरी को संभावित रामगढ़ जिले में प्रवेश करेगी 5 जनवरी की सुबह रामगढ़ शहर से गुजरने की संभावना है | हम प्रेस वार्ता के माध्यम से रामगढ़ की जनता से अपील करते हैं राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो महिलाओं के शोषण के खिलाफ युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए दबे कुचले और वंचित समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए हो रही है | इस यात्रा में आप सादर आमंत्रित हैं आप रामगढ़ शहर में यात्रा में अपनी उपस्थिति से देश में हो रही अत्याचार और तानाशाही सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के मुहिम को समर्थन दे । रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी इस यात्रा को लेकर व्यापक तैयारी कर रही है | प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी संयोजक समिति बनाई गई है जो इस कार्यक्रम को सफल करेगी | रामगढ़ जिले का एक-एक कार्यकर्ता उत्साहित है पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार कर रहे हैं | पूरा शहर पूरा जिला बैनर पोस्टर और झंडे से मढ चुका है कांग्रेस पूरे जिले में राहुल गांधी की यात्रा को स्वागत करने के लिए उत्साहित है | उत्साह से लबरेज कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता चार और पांच तारीख को सड़कों पर होगा और अपने नेता के स्वागत में खड़ा रहेगा ।यह यात्रा की संभावित रूट गोला से होते हुए चीतरपुर रामगढ़ नगर और फिर रांची की ओर बढ़ेगी। प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत सिंह बेदी रामगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय साव उपस्थित थे।