Thursday, September 17, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड में सियासी संकट सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्रियों का सर्किट...

झारखंड में सियासी संकट सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्रियों का सर्किट हाउस में जुटान

रांची : झारखंड में सियासी संकट के बीच सत्ताधारी दल के विधायकों का जुटान हो रहा है| रांची के कचहरी चौक स्थित सर्किट हाउस में मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दीपिका पांडे सिंह, विधायक मथुरा महतो, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सबसे पहले पहुंचे |आपको बता दें कि सोमवार शाम को जब सीएम आवास पर मीटिंग हुई थी उसी वक्त इस जुटान की प्लानिंग तैयार हो गई थी |इस बीच अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आखिर हैं कहां | 29 जनवरी की सुबह उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने के बाद से उनका कोई पता नहीं है | लेकिन झामुमो के नेताओं ने भरोसे के साथ कहा है कि सीएम ने ईडी को पूछताछ के लिए 31 जनवरी को 1:00 बजे का समय दे दिया है और उस दिन सीएम अपने आवास पर मौजूद रहेंगे, लेकिन सवाल वही है कि सीएम आखिर हैं कहां ? इस संशय के बीच प्लान बी पर काम शुरू हो गया है |अब इस बात पर नजर होगी कि सर्किट हाउस में जुटान के बाद आगे क्या रणनीति अपनाई जाती है |

RELATED ARTICLES

Most Popular