Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर वापसी ने विपक्षी दल के मंसूबे पर...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घर वापसी ने विपक्षी दल के मंसूबे पर पानी फेर

रांची :पिछले दिनों 27 जनवरी को रात के 8:00 बजे रांची से दिल्ली रवानगी के बाद उनके नहीं दिखने की बात सामने आ रही थी | इस बात का पटाछयेप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने दिखने पर हो चला है | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी के दोपहर 2:00 के करीब में मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाले गेट से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक गणों के साथ बैठक की इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थिति रही | कुछ देर के बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने कैबिनेट के मंत्री और सहयोगी दलों के विधायकों के साथ रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनके पुण्यतिथि पर नमन किया |

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक उनके विचारों को याद किया जाता है | बापू के बताए गए पद चिन्ह पर चलने की जरूरत है |

इतने समय तक कहां गायब थे ? सवाल के जवाब में cm ने कहा कि आपके दिल में थे |

वही झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का कहना है कि जनता के द्वारा चुनी गई यह सरकार रहेगी और चलेगी | सरकार के कार्यकाल का एक साल बचा हुआ है और इसमें जो षड्यंत्र चल रहा है लोगों के समर्थन एवं वोट को डिस्टर्ब करने का है |

वहीं कांग्रेस विधायक का कहना है कि भाजपा अफवाह फैलाने का तंत्र है और इसका करारा जवाब झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री ने दिया है |

RELATED ARTICLES

Most Popular