राजधानी रांची 29 जनवरी आम राहगीरों वाहन चलाने वालों के लिए सुबह से शाम तक जाम का सबक बन रहा | जहां एक और शाम तक राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्र में झारखंड के कई जिलों से आए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए |वही देर शाम झारखंड कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के विरोध में छात्रों द्वारा सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया गया |
राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र-छात्राएं पेपर लीक और परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया | वहीं राजधानी रांची के vipमार्ग कहे जाने वाले हरमू चौक में भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के युवाओं के द्वारा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया हृदयस्थली कहे जाने वाले अल्बर्ट एक्का चौक पर सैकड़ो की संख्या में छात्रों का आक्रोश सड़क पर आकर फूटा जिस कारण मुख्य मार्ग पर तकरीबन 1 घंटे तक जाम लगा रहा |