राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में झारखंड के केंद्रीय प्रवक्ता और पार्टी के महासचिव के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई | झारखंड में चल रहे वर्तमान सियासी हलचल एवं झारखंड के मुख्यमंत्री से प्रवर्तन निदेशालय के पूछताछ के विषय बिंदुओं को बताया एवं प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10वा समन की पूछताछ के लिए आने वाले 31 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास में आने की बात कही |
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 20 जनवरी को ed के 7 सदस्यीये टीम सीएम आवास पर पहुंची थी | Eci 25 / 22 के संबंध में सतरह,18 सवाल किया गया | चुनाव आयोग के हलफनामे में जिसका जिक्र किया गया था इस संदर्भ में सवाल किया गया | झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री व्यक्तिगत काम से दिल्ली गए हुए हैं | और आने वाले 31 जनवरी को दिन के 1:00 बजे प्रवर्तन निदेशालय को समय दे दिया जा चुका है| तब फिर अनुमान लगाने की बात आधारहीन और तथ्यहीन है |
