Friday, March 28, 2025
Homeखबर स्तम्भझामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने मसाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया

झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने मसाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया

गिरिडीह : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी जांच का झामुमो जिला समिति ने पुरजोर तरीके से विरोध किया है। शनिवार को झामुमो के नेता और कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र में मसाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। स्टेशन रोड स्थित अंटाबंगाल से मशाल जुलूस की शुरुवात हुई। जो बड़ा चौक, मुस्लिम बाजार ,कालीबाड़ी होते हुए टावर चौक पर समाप्त की गई। मशाल जुलूस में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। इस बाबत पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है। कहां की केंद्र सरकार केंद्रीय जांच समिति का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच समिति का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर राज्य सरकार को शुरू से प्रताड़ित और परेशान करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि यदि ईडी भाजपा के इशारे पर राज्य के मुख्यमंत्री को परेशान करने के लिए नहीं छोड़ती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने देश के राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि केंद्रीय जांच समिति का दुरुपयोग कर रही भाजपा पर कार्रवाई करें। मौके पर सुमन सिन्हा,अनिल गुप्ता,प्रधान मुर्मू, नुरुल होदा,  रॉकी सिंह, आजाद खान , गौरव कुमार,अभय सिंह,अनवर अंसारी ,शोभा यादव ,असदयुल्ला ,तेज़लाल मंडल, हरगोरी साव, साहिद अख्तर ,मो इकबाल , प्रमिला मेहरा ,गीता हजरा समेत सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular