रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नौवें समन का जवाब भेज दिया है. गौरतलब है कि 20 जनवरी को ईडी ने सीएम से पूछताछ को अधूरा बताते हुए एक बार फिर पूछताछ के लिए जगह और तारीख तय करने को लेकर सीएम को पत्र लिखा था.
ईडी के पत्र के बाद गुरुवार की दोपहर सीएमओ का एक कर्मचारी सीएम का भेजा पत्र लेकर रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के जोनल कार्यालय पहुंचा और ईडी को पत्र सौंपकर वापस लौट गया. हालांकि, सीएम ने पत्र में क्या लिखा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.