Homeखबर स्तम्भरांची विश्वविद्यालय परिसर में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई
रांची विश्वविद्यालय परिसर में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई
राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभाकर रांची विश्वविद्यालय परिसर में 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई| इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्यपाल सम्मिलित रहे | कार्यक्रम का उद्घाटन राजपाल और उपस्थित गनमान लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया | इस कार्यक्रम में नए वोटरों को मतदाता पहचान पत्र दिया गया वहीं सीनियर सिटीजन को शोल ओड़ा कर सम्मानित भी किया गया | साथ ही निर्वाचन कार्य से जुड़े कई पदाधिकारी को सम्मानित भी किया गया |

कार्यक्रम में अपने संबोधन भाषण में झारखंड के राज्यपाल ने कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है | और हमें विश्व के सबसे बड़ा लोकतंत्र के मतदाता होने का गौरव प्राप्त है हमें बताया गया है हमारा चुनाव आयोग मतदाता के मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बहुत सारे सरल तकनीक विकसित कर रहा है |
वहीं कार्यक्रम में अपने संबोधन भाषण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होना है| इसे लेकर मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम तैयार होकर प्रकाशित किया जा चुका है | मतदाता इस सूची में अपना नाम जांच कर ले ताकि आने वाले समय में अपने मतदान का प्रयोग कर सके और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है| वह भी अभिलंब मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा ले| चुनाव संबंधित सभी जानकारी साथ में मतदाता सूची का वर्तमान समय में सोशल मीडिया जानकारी देने में काफी सहयोग करती है |