झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी( आज ) को चार बजे होगी। आज प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में झारखंड विधनासभा के बजट सत्र का प्रस्ताव आ सकता है। ऐसी संभावना है कि बजट सत्र 9 फरवरी से 29 फरवरी तक चलेगा। सत्र में 14 कार्य दिवस का प्रस्ताव बना है। लोकसभा चुनाव की घोषणा को ध्यान में रखते हुए विधानसभा का सत्र फरवरी अंत तक सम्पन्न कराने की बात की जा रही है। आमतौर पर बजट सत्र फरवरी अंत में ही शुरू होता है।
जानकारी ये भी मिल रही है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के विभाग के विद्यालयों को अपग्रेडेशन करने के प्रस्ताव पर भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बैठक में 140 मध्य विद्यालय में अपग्रेड करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही सरकारी कर्मियों को मकान खरीदने के लिए मिलने वाले होम लोन की अधिकतम सीमा राशि में 30 लाख रूपए से बढ़ा कर 60 लाख रूपए करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकता है।
